Monday 21 January, 2008

गमे जिंदगी से है शिकवा हमे
तूने किया है रुशवा हमे

जो तू होती में भी होता
हम दोनो का एक मंज़र होता
तेरे प्यार से है शिक़ायत हमे
गमे जिंदगी से है शिकवा हमे

गमे जिंदगी से है शिकवा हमे
तूने किया है रुशवा हमे


गम के सहारे जी लेते हम
प्यार का बहाना, जो करते तुम
हा कहते तो , नही मिलती बेवफाई हमे
गमे जिंदगी से है शिकवा हमे


गमे जिंदगी से है शिकवा हमे
तूने किया है रुशवा हमे


साथ मिलन का देखा सपना
टूटा सपना , बीछोडा अपना
हा कहते तो, नही मिलती बेकरारी हमे
गमे जिंदगी से है शिकवा हमे

गमे जिंदगी से है शिकवा हमे
तूने किया है रुशवा हमे


प्यार मिलता हमे , हम भी जीते यार
साथ मिलता हमे , हम भी जीते यार
हा कहते तो , नही मिलती बेवफाई हमे
गमे जिंदगी से है शिकवा हमे


गमे जिंदगी से है शिकवा हमे
तूने किया है रुशवा हमे
गमे जिंदगी के अंधरे बहुत
तेरी यादो के उजाले बहुत

कितने हसीं थे वो लम्हे
जिनमे गुजारी थी वो राते
तेरी चाहतो का आसरा है बहुत
गमे जिंदगी के अंधरे बहुत

गमे जिंदगी के अंधरे बहुत
तेरी यादो के उजाले बहुत


काटूगा कैसे लम्हा तेरे बिन
जिउगा कैसे तनहा तेरे बिन
तेरे बिना नही जीना बहुत
गमे जिंदगी के अंधरे बहुत

गमे जिंदगी के अंधरे बहुत
तेरी यादो के उजाले बहुत


दिल ने चाहा , तुझसे मिलना
तूने चाहा, मुझसे दूर होना
यह दिल तुझसे मिलने को तड़प रहा है बहुत
गमे जिंदगी के अंधरे बहुत

गमे जिंदगी के अंधरे बहुत
तेरी यादो के उजाले बहुत


तुझे साथी बनाके दो कदम जो चले थे
ठोकर लगी थी और गिरके सभले थे
प्यार वालो में बेवफा है बहुत
गमे जिंदगी के अंधरे बहुत

गमे जिंदगी के अंधरे बहुत
तेरे यादो के उजाले बहुत